उत्तर प्रदेश
प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी,पति ने रंगे हाथ पकड़ा फिर.
अलीगढ़:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनपद के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के गांव सरसौल में रविवार की देर शाम पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया।जिसपर उसने अपना आपा खो दिया।पास पड़े बल्ले से उसने प्रेमी की धुनाई कर दी।सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी।

मूल रूप से लोधा निवासी सुंदर लाल का परिवार सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है। घर में पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम व ललित हैं। सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले तक सुंदर लाल की पत्नी व बच्चे भी साथ ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से परिवार यहीं रह रहा है।
रविवार देर शाम सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया। उसकी पत्नी किसी अन्य मर्द के साथ प्रेमालाप कर रही थी। यह देख सुंदर लाल ने आपा खो दिया। हालांकि, महिला के प्रेमी ने भागने की कोशिश की। मगर, सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे वहीं क्रिकेट का बैट दिखाई दे गया। उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों व मोबाइल आदि के आधार पर विकास (24) पुत्र राजन निवासी आकलपुर रघुपुरा नोएडा के रूप में हुई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने शव पोस्टमार्टम केंद्र भेजा और पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी के विकास से नाजायज संबंध थे। उसने आज यह अपनी आंखों से देख लिया और झगड़े में युवक की मौत हो गयी
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर4 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
