उत्तर प्रदेश
मिनी डिस्ट्रिलरी की भेंट चढ़ा एक और युवक, उरुवा के बढ़या गांव में नही थम रहा कच्ची का कारोबार
गोरखपुर।
विगत कई दशक से उरुवा थाना क्षेत्र के गांव बढ़या बुजुर्ग में कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है।पुलिस कार्यवाही के नाम पर कभी पियक्कड़ों को पकड़ कर तो कभी करोबारियों के उपकरण तोड़ करके खुद अपनी पीठ थपथपा लेती है।दिन सोमवार को कच्ची के चलते एक और युवक की मौत हो गयी।दरसल नशे की हालत में युवक पुल से नहर में गिर गया।जबतक लोग जान पाते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को बरामद कर मामले की जाँच में जुटी।

जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के बिसरा गांव के उग्रीम (39) पुत्र कुन्नू बढ़या बुजुर्ग गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। ग्रामीणों ने बताया कि उग्रीम बढ़या चौराहा स्थित पुल पर बैठा था। वह नशे में धुत था। इस दौरान अचानक वह नहर में गिर गया।
मिनी डिस्ट्रिलरी के नाम से चर्चित है बढ़या बुजुर्ग गांव।

उरुवा थाना क्षेत्र का बढ़या बुजुर्ग गांव मिनी डिस्ट्रिलरी के रुप मे विख्यात है।कच्ची शराब के धंधे से पुलिस की मोटी कमाई का जरिया भी यह गांव माना जाता है।एक विशेष जाति के लोगों में यह शराब घर-घर बनाई व बेची जाती है।लोगों का कहना है कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने के लिए कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि आगे आगे।लेकिन स्थानीय पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते यह कारोबार खूब फल-फूल रहा है।
सूचना पर पहुंची उरुवा व गोला थाना पुलिस ने किसी तरह उसे नहर से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले कई दशक से कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है, लेकिन पुलिस कार्यवाही के नाम पर कोरम पूरा कर चली जाती है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित थाने की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि गांव में जो भी लोग कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 weeks agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
ताज़ा ख़बर3 weeks agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoउरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी
-
देवरिया3 weeks agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
