Connect with us

उत्तर प्रदेश

पीएम किसान ई-केवाईसी की अन्तिम तिथि बधाई गई

Published

on

पूर्वांचल भारत न्यूज़

भारत सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड 12.53 करोड़ किसानों के लिए राहत भरी खबर है। योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य eKYC अब  22 मई तक पूरी की जा सकती है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च थी। बता दें पीएम किसान  की अगली या 11वीं किस्त 1 अप्रैल 2022 के बाद कभी भी यह आपके खाते में गिर सकती है, लेकिन अगर आपने e-KYC नहीं पूरी की है तो 2000 रुपये की किस्त लटक सकती है।

Ekyc को लेकर क्या कहता है पीएम किसान पोर्टल, आईए जानते हैं-

पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर एक संदेश प्रसारित हो रहा है। इसमें कहा गया है कि PM KISAN के रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। कृपया, आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें।

आपको बता दें कि यूआईडीएआई से प्राप्त अधिसूचना के अनुसार यूआईडीएआई की ओटीपी सेवाओं में रुक-रुक कर जारी होने के कारण ओटीपी सत्यापित करते समय प्रतिक्रिया में समय समाप्त और विलंब हो सकता है। बता दें पहले इस संदेश में ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 फ्लैश होता था, इसे अब हटा लिया है। पोर्टल पर  नई डेडलाइन अब 22 मई 2022 हो गई है।

ई-केवाईसी कैसे करें, आईये जानते हैं उसकी प्रक्रिया-

Advertisement

STEP 1: इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान पर टैप करें और वहां pmkisan.gov.in टाइप करें।  अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज मिलेगा इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा मिलेगा।  इसको टैप करें और  आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करें।

STEP 2: अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें । इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आएगा। इसे दिए गए बाक्स में टाइप करें।

STEP 3: इसके बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहेगा। इसे टैप करें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। इसे भरें और सबमिट पर टैप करें।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा। अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है। आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं।  अगर आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज दिखेगा। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश में 12 करोड़ अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं। इनमें से किस्तवार लाभार्थी किसानों की संख्या निम्न है, जिनके खातों में 2000 की रकम पहुंच चुकी है।

कब आएगी 11वीं किस्त, आईये जानते हैं-

इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है। इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। ऐसे में 11वीं किस्त 1 अप्रैल के बाद आएगी।

Advertisement

बहुत हद तक संभव है 2 अप्रैल हिन्दू नववर्ष या 10 अप्रैल रामनवमी के दिन किसानों के खातों में 11वीं किस्त का पैसा पीएम मोदी भेज दें। बता दें पीएमम किसान सम्मान निधि स्कीम मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 day ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 day ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण2 days ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर3 days ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर3 days ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर2 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर2 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण3 months ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

ताज़ा ख़बर3 months ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ताज़ा ख़बर3 months ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

गोरखपुर शहर3 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर ग्रामीण2 days ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर2 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

039857
Total views : 46715


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page