टॉप न्यूज़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा
पूर्वांचल भारत न्यूज़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है | हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से राज्य निकायों के पुनर्गठन के लिए इस्तीफा देने के लिए कहा था। आज एक लाइन के ट्वीट में सिद्धू ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।”
आपको बता दे कि इससे पहले भी पिछले साल 19 जुलाई को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख का पद संभालने के बाद सिद्धू ने पिछले साल 28 सितंबर को चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार में डीजीपी और महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, सरकार ने एजी व डीजीपी को बदल दिया। जिसके बाद सिद्दू ने इस्तीफा वापस ले लिया था |
Continue Reading
