अपराध
पाँच मोबाइल लुटेरों को उरुवा व गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोला/गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उरुवा व गोला थाना क्षेत्र में झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले पांच अभियुक्तों को उरुवा व गोला पुलिस ने दो अदद 315 बोर देसी तमंचा एक अदद 32 बोर रिवाल्वर 4 मोबाइल के साथ पांच अभियुक्तों राज यादव पुत्र अयोध्या यादव 25 वर्ष निवासी राईपुर थाना उरुवा, अमित मौर्य पुत्र राम कमल मौर्य 24 वर्ष ग्राम टड़वा थाना उरुवा, सिद्धार्थ उर्फ गोलू गिरी पुत्र कृष्ण देव गिरी 28 वर्ष ग्राम क़ुरावल थाना उरुवा, ऋषभ यादव पुत्र आधा यादव 23 वर्ष निवासी मोहद्दीपुर थाना गोला व अंकुर यादव पुत्र राधव यादव निवासी नेक्शा थाना गोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी पुलिस ऑफिस अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि अभियुक्त गण आने जाने वाले व्यक्तियों का मोबाइल झपट्टा मारकर लूटने का कार्य आए दिन गोला व उरुवा थाना क्षेत्र में किया करते थे। जिसका मुकदमा अपराध संख्या 56/22 धारा 395 412 भादवी थाना उरुवा व मुकदमा अपराध संख्या 140 /22 धारा 395 मुकदमा अपराध संख्या 141/22 धारा 325 आर्म्स एक्ट गोला थाने पर पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर बनकट मोड़ से करीब 100 मीटर पहले उरुवा बाजार से चार अभियुक्तों व एक को भरोह पुलिया थाना गोला से गिरफ्तार किया गया। यह मोबाइल लुटेरे चार मोटरसाइकिल पर 7 से 8 की संख्या में रह कर 4 मोबाइल लूटने व तीन रेकी करने का कार्य करते थे समय आने पर एक दूसरे का लूट के दौरान मदद करते थे जिन्हें उरुवा व गोला कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की सरगना सहित दो अभियुक्त अभी गिरफ्तारी से दूर हैं इन्हें भी बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक उरुवा अजय कुमार मौर्य उप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी उप निरीक्षक सुनील शर्मा हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, श्रीराम, आफताब आलम, जितेंद्र सिंह, कमला सिंह यादव, का0 दिनेश यादव,कौशल, इंद्रजीत, सत्यम सिंह यादव व थाना प्रभारी गोला जयंत कुमार सिंह उप निरीक्षक शैलेश सिंह यादव कांस्टेबल संदीप यादव कांस्टेबल दिलीप सोनी सम्मिलित रहे।
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
