टॉप न्यूज़
मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान JSP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, कई घायल
पटना, बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा से बड़ी खबर आई है। जनसुराज पार्टी (JSP) के काफिले पर गुरुवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी के चाचा दुलारचंद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। कई अन्य कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने काफिले पर अचानक हमला बोल दिया और लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
गोलियों की बौछार में दुलारचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दुलारचंद यादव, मोकामा से जन सुराज पार्टी (JSP) प्रत्याशी के चाचा और यादव महासंघ के अध्यक्ष थे।
फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर दूसरी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हो सकते हैं, जो घटना के बाद फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और इलाके की नाकेबंदी कर जांच की जा रही है।
बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले इस वारदात ने राज्य की कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

MokamaNews #BiharElections #JSPWorkerShot #JanasurajParty #BiharPolitics #BreakingNews
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
