गोरखपुर ग्रामीण
बगैर मास्क लगाए मंत्री उषा ठाकुर पहुंची विधानसभा, बोलीं हनुमान चालीसा पढ़ती हूँ
भोपाल:
मंगलवार को मंत्री उषा ठाकुर बगैर मास्क लगाए विधानसभा पहुंचीं। जब उनसे पूछा गया तो बोलीं-हनुमान चालीसा पढ़ती हूं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं विधायक रामबाई ने कहा कि मुझे घबराहट होती है, इसलिए मास्क नहीं पहन सकती। कुछ अन्य मंत्री व विधायक भी बगैर मास्क विधानसभा पहुंचे थे।
मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार लगातार सतर्कता बढ़ा रही है, लेकिन इसको लेकर राजनीतिक माननीय कितना गंभीर हैं यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र से विधायक व प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने इंदौर में कोरोना केस बढ़ने के सवाल पर कहा कि लोग सड़कों पर चाट पकौड़ी खाने आ रहे हैं, इसलिए संक्रमण बढ़ रहा है। सोमवार को इंदौर में कोरोना के 102 नए केस सामने आए हैं।
जब उनका ध्यान करोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज के सिंह चौहान के निर्देश पर दिलाया गया तो मंत्री उषा ठाकुर ने कहा ‘मैं रोज हनुमान चालीसा का पाठ करती हूं। प्रतिदिन शंख बजाती हूं। काढ़ा पीती हूं। गोबर के कंडे पर हवन करती हूं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह मेरा कोरोना से बचाव है। गमछा गले मे रखती हूं, अगर कोई पास आए तो मुंह पर रख लेती हूं। दुनिया में जिसे श्रेष्ठतम तरीके से जीना है, वह वैदिक जीवन पद्धति अपनाए। कोई तकलीफ नहीं छूएगी।’
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध7 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
