गोरखपुर ग्रामीण
कुँए में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
गोरखपुर:
सिकरीगंज इलाके के असौजी बाजार निवासी एक व्यक्ति का शव परिजनों व ग्रामीणों ने कुएं में देखा और सिकरीगंज थाने पर सूचना दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को कुएं से बाहर निकला।
जानकारी के मुताबिक असौजी बाजार निवासी जयराम बेलदार(55) पुत्र सुक्खू मंगलवार को सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे।लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।लेकिन कहीं पता नहीं चला।बुधवार को जयराम के लड़के ढूंढते हुए असौजी बाजार स्थित सरकारी देसी शराब व अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप कुएं में रात करीब 7:30 बजे टार्च जलाकर देखा तो एक व्यक्ति गिरा हुआ दिखाई दिया।इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने काफी प्रयास करके कुएं से शव को बाहर निकाला।परिजनों ने शव की पहचान जयराम के रूप में की।जयराम की पत्नी व बच्चों का रोकर बुरा हाल है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
इस संबंध में हलका दरोगा रविंद्रनाथ दुबे का कहना है शव की शिनाख्त हो गई है।पीएम हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है।
