ताज़ा ख़बर
हरिद्वार: नाबालिग बेटी से यौन शोषण का मामला, पूर्व भाजपा नेत्री और प्रेमी तीन दिन की पुलिस रिमांड परहरिद्वार
रानीपुर थाना क्षेत्र में सामने आए नाबालिग बेटी के यौन शोषण के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच के लिए दोनों आरोपियों को मथुरा और आगरा लेकर जाएगी।
मामला बेहद गंभीर है और समाज को झकझोर देने वाला है, क्योंकि आरोपी महिला न केवल एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी रही है, बल्कि उस पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी का आरोप है। पुलिस अब मामले की तह तक जाने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
#हरिद्वार #नाबालिगसेदुष्कर्म #भाजपानेत्री #रानीपुरथाना #उत्तराखंडसमाचार
Continue Reading
