अपना शहर
हरदत्तपुर में जीप पलटी महिला की मौत,तीन घायल
गोरखपुर। सिकरीगंज इलाके हरदत्तपुर गांव के समीप उरुवा बाजार की तरफ से जा रही तेज रफ्तार जीप ने सिकरीगंज की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल व साइकिल चालक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई।जीप पलटने से एक महिला की दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गई।बल्कि अन्य सवारियों को हल्की चोटें आईं।वहीं दूसरी ओर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का इलाज सिकरीगंज के निजी अस्पताल में चल रहा है।जबकि साइकिल सवार व्यक्ति को पीएचसी उरुवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे की है।उरुवा थाना क्षेत्र के मन्नूलाल भताड़ी निवासी प्रेमचंद(50) अपनी पत्नी देवंती देवी(45) को सवारी गाड़ी से गोरखपुर जा रहे थे।तेज रफ्तार जीप सिकरीगंज के हरदत्तपुर के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार माल्हनपार के कल्हना गांव निवासी रवि पांडेय(45) व साइकिल सवार सब्जी विक्रेता सिकरीगंज के साउंडीह निवासी राजेश पासवान(44) को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर जीप पलट गई।जीप के नीचे दबकर देवंती देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।जबकि उनके पति को हल्की चोटें आईं।रवि पांडेय का इलाज सिकरीगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।वहीं साइकिल सवार सब्जी विक्रेता राजेश पासवान को ग्रमीणों द्वारा पीएचसी उरुवा लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सिकरीगंज पुलिस जीप को कब्जे में ले लिया।देवंती देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
