Connect with us

गोरखपुर ग्रामीण

गोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा

गोरखपुर-बस्ती मंडल में मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें शुरू होने जा रही हैं। 11 ग्रामीण रूटों पर चलने वाली इन बसों में किराया 20% कम होगा और यात्रियों को नियमित सुविधा मिलेगी।

Published

on

मुख्यमंत्री जनता सेवा बस

गोरखपुर: परिवहन निगम गोरखपुर-बस्ती मंडल में ग्रामीण यात्रियों के लिए राहत भरी पहल करने जा रहा है। मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना के तहत ढाड़ा–पिपराइच–गोरखपुर रूट समेत कुल 11 ग्रामीण रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, जिससे गांवों से शहर तक आने-जाने वाले यात्रियों को सस्ती और नियमित परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

परिवहन निगम ने पहले चरण में 22 रूटों का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन समीक्षा के बाद 11 रूटों को स्वीकृति दी गई। इन रूटों के माध्यम से गोरखपुर के साथ-साथ बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और सोनौली क्षेत्र को भी जोड़ा जाएगा।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन

पहले चरण में 25 बसों का संचालन

योजना के पहले चरण में 25 बसों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें प्रतिदिन दो से तीन फेरों में चलाने की तैयारी है। फिलहाल हर रूट पर कम से कम एक बस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रियों की मांग और प्रतिक्रिया के आधार पर आगे बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

इस योजना में करीब आठ लाख किलोमीटर चल चुकी बसों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों में किराया लगभग 20 प्रतिशत तक कम रखा जाएगा, ताकि ग्रामीण यात्रियों को कम खर्च में सफर की सुविधा मिल सके।

सुबह जल्दी सेवा के लिए गांवों में ही होगा रात्रि विश्राम

बसें 100 किलोमीटर के दायरे में संचालित की जाएंगी। अंतिम फेरा पूरा करने के बाद बसें ग्रामीण क्षेत्र में ही रुकेंगी, जिससे अगले दिन सुबह जल्दी सेवा शुरू की जा सके। यह व्यवस्था विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज, बाजार और अस्पताल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होगी।

Advertisement

फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री अधिकतर ऑटो, टैक्सी और मैजिक वाहनों पर निर्भर हैं, जिनका किराया अलग-अलग होता है। निगम का मानना है कि कम किराया और तय समय पर चलने वाली सरकारी बसें यात्रियों को एक भरोसेमंद विकल्प प्रदान करेंगी।

15 दिन की डेडलाइन: गो संरक्षण में ढिलाई पर CDO सख्त, तालनदौर केन्द्र को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश

इन ग्रामीण रूटों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

  1. ढाड़ा–पिपराइच–गोरखपुर
  2. पूरनाछापर–खुखुंदू–नूनखार–देवरिया
  3. हाटा–महुआडीह–देवरिया
  4. बढ़नीचाफा–भडुरिया–डुमरियागंज–सिद्धार्थनगर–डुमरियागंज
  5. चेतिया–जिगनिहवां–सिद्धार्थनगर–इटवा–सिद्धार्थनगर
  6. सिंगारजोत–नवडीट–विस्कोहर–सिद्धार्थनगर–इटवा
  7. महराजगंज–बेलवाघाट (वाया घुघुली)
  8. बृजमनगंज–सहजनवां बाबू–कोल्हुई–सोनौली
  9. धानी–बृजमनगंज–कोल्हुई–सोनौली
  10. परशुरामपुर–परसा–हरैया–बस्ती
  11. मेंहदावल–नंदौर–सेमरिहेवा–बस्ती

आगे विस्तार की भी है योजना

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण रूटों पर कम किराया बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी और जिला मुख्यालय तक रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी। उन्होंने कहा कि निगम यात्रियों की जरूरत और फीडबैक के आधार पर भविष्य में बसों की संख्या और फेरों में बढ़ोतरी पर भी विचार करेगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को अधिक सुलभ और मजबूत बनाना है।

Maharajganj News: शक और घरेलू विवाद में दामाद ने ससुराल में मचाया कहर, पत्नी समेत चार को जलाया

Share this with your friends:

टॉप न्यूज़

ugc niyam supreme court stay
टॉप न्यूज़2 months ago

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिलेश यादव और मायावती ने किया समर्थन, फैसले को बताया न्यायोचित

Shankaracharya
ताज़ा ख़बर2 months ago

40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम

UP Cabinet Decisions
उत्तर प्रदेश2 months ago

UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

budget 2026 news
दिल्ली2 months ago

भारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन
ताज़ा ख़बर2 months ago

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत

UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला
दिल्ली2 months ago

UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला

UGC Rules 2026
उत्तर प्रदेश2 months ago

यूजीसी नियमों पर सियासी विरोधाभास: बृजभूषण शरण सिंह के एक बेटे का समर्थन, दूसरे का खुला विरोध

Lalitpur Road Accident
अपराध2 months ago

ललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा

UGC Bill पर संजय निषाद का बड़ा बयान
दिल्ली2 months ago

General कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान

Urua Bazar Accident
गोरखपुर ग्रामीण3 months ago

उरुवा बाजार में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ट्रेलर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल

gkp kumbh mela
आस्था2 months ago

गोरखपुर से प्रयागराज नहीं जाएगी वंदे भारत: लखनऊ तक सीमित रहेगी ट्रेन, माघ मेला में यात्रियों को परेशानी

DDU Gorakhpur University
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन

anshika singh news
उत्तर प्रदेश2 months ago

Gorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश

महाराजगंज2 months ago

महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 उपनिरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला, तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

डीएम स्थलीय निरीक्षण करते हुए
गोरखपुर शहर2 months ago

Gorakhpur: डीएम दीपक मीणा का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अफसरों को सख्त चेतावनी

gorakhpur-urea-kalabazari
उत्तर प्रदेश3 months ago

गोरखपुर में यूरिया कालाबाजारी का पर्दाफाश, दूसरे के नाम के लाइसेंस पर हो रही थी खाद की बिक्री

Bansgaon News
उत्तर प्रदेश2 months ago

बिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय

Jhngha Police
अपराध2 months ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

035434
Total views : 41303


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page