उत्तर प्रदेश
गोरखपुर: बालापार कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनिता अवस्थी तत्काल प्रभाव से निलंबित
गोरखपुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोरखपुर ने 2 अगस्त 2025 को एक बड़ा कदम उठाते हुए विकास खंड चरगांवा अंतर्गत कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बालापार की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनिता अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई 1 अगस्त 2025 को विद्यालय में घटित एक गंभीर घटना के बाद की गई है, जिसमें कक्षा 5 के छात्र पर छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कक्षा में जर्जर छत की मरम्मत न कराए जाने के कारण हुई।
इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी चरगांवा द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि प्रधानाचार्य द्वारा पहले से ही छत की जर्जर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई। साथ ही, घटना के पश्चात भी घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल न भेजकर गंभीर लापरवाही बरती गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सन्देश कुमार सिंह ने अपने आदेश में कहा कि उक्त घटना बच्चों की सुरक्षा से संबंधित गंभीर चूक है और इसकी जिम्मेदारी विद्यालय की प्रधानाचार्य पर बनती है। अतः अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत श्रीमती सुनिता अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
#गोरखपुर #विद्यालय_निलंबन #शिक्षा_विभाग #बालापार #SchoolNews #PrincipalSuspended #BSA #UPNews
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
