अपराध
गोरखपुर में प्रेम संबंध का विवाद: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का गला रेता
उरुवा क्षेत्र में अवैध संबंध के शक पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति का गला रेतने की कोशिश की। घायल युवक की हालत गंभीर है और दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।
उरुवा/गोरखपुर – गोरखपुर के उरुवा इलाके में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले पति को बांधा, फिर धारदार हथियार से उसका गला रेतने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक फिलहाल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
घायल की पहचान ग्राम दुघरा निवासी प्रदुम उर्फ चैतू चौरसिया, पुत्र दूधनाथ चौरसिया, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदुम को अपनी पत्नी के व्यवहार पर पहले से ही शक था। उसे संदेह था कि पत्नी का प्रेम प्रसंग गोला डीहवा निवासी से चल रहा है। इसी बात को लेकर पिछले कई महीनों से घर में तनाव बना हुआ था।
चचाईराम, ऊरूवा नगर पंचायत के महंत पंचानन पुरी जी का निधन, सीएम योगी के भी थे करीबी
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय प्रदुम घर पर अकेला था। इसी दौरान पत्नी ने प्रेमी को बुलाया और दोनों ने मिलकर प्रदुम को रस्सी से बांध लिया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसका गला रेत दिया। प्रदुम की तेज चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
गोरखपुर में प्रेम संबंध का विवाद: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का गला रेता
AIIMS गोरखपुर के डॉक्टरों का कमाल: बिना बेहोश किए टूटी हड्डी की सर्जरी कर रच दिया इतिहास
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक के सूटकेस से 99 लाख 9 हजार रुपये बरामद, आयकर विभाग जांच में जुटा
ग्रामीणों की सतर्कता से उजागर हुई खाद तस्करी, महराजगंज में सचिव राजेश यादव सस्पेंड
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस टीम ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपी पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ा रही है।
वारदात के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग अवैध संबंधों से जुड़े बढ़ते अपराधों पर चिंता जता रहे हैं। उधर, घायल प्रदुम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी साउथ भी थाने के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की बारीकी से जांच की।
#Gorakhpur #UPCrime #BreakingNews #Uruwa #CrimeUpdate
