उत्तर प्रदेश
गोरखपुर:भाजपा विधायक पर जमीन कब्जाने का लगा आरोप शिकायत दर्ज
गोरखपुर:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खजनी विधानसभा से भाजपा के वर्तमान विधायक संत प्रसाद और उनके बेटे पर जमीन कब्जा करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपित व्यक्ति ने मामले को मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करा दी है। जिससे मामला एक बड़ी पार्टी के विधायक होने के नाते गंभीर हो जाता है। आइए जानते है दर्शल मामला क्या है ,सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले केदारनाथ गुप्ता का आरोप है। कि गांव की आराजी संख्या 287 में 0.077 जमीन है। जिस पर में कई वर्षों से काबिज भी हूं। लेकिन बीते 18 जनवरी को विधायक संत प्रसाद और अपने बेटे संजय कुमार के साथ सैकड़ों लोग आते है। और डरा धमका कर अवैध निर्माण कराने लगते है। किसी तरह 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस तो आती है। मगर मामला विधायक से संबंधित होने कारण पल्ला झाड़ लेती और कोई कार्यवाही नहीं होती। जिसको लेकर मै मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज किया हू। और साथ ही साथ गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत किया हूं। कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह का कहना है।मामले को संज्ञान में लिया गया है। और खजनी तहसील के एसडीएम को निर्देशित किया गया है। कि मौके पर जाकर जमीन चिन्हित कर मामले को निस्तारण करे।

इस पूरे प्रकरण को भाजपा विधायक संत प्रसाद से जानने की कोशिश की गई तो विधायक जी का कहना है। आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। और यह जमीन मेरी है अगर इस तरह की कोई बात है तो जमीन की कागजात दिखाएं। लेखपाल से पैमाईश कराए । और मैं पिछले 17 जनवरी से पार्टी के संबंधित जरूरी कामों के लिए लखनऊ में हूं । वहां सैकड़ों लोगो के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश4 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश4 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध4 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
