अपराध
गोरखपुर में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, सुबह देर तक नहीं खुला दरवाजा तो हुआ दर्दनाक खुलासा
एस.एन. मिश्रा, गोला, गोरखपुर, 11 अगस्त 2025
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां रहने वाले 20 वर्षीय शिवम उर्फ विवेक प्रजापति का शव उनके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार, शिवम के पिता राम संगम प्रजापति अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहते हैं और आजीविका कमाते हैं। शिवम तीन महीने पहले ही बेंगलुरु से गांव लौटा था और घर पर अकेले रह रहा था। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब उसकी मां ने बेंगलुरु से फोन किया और शिवम ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। करीब 10 बजे जब पड़ोसी घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा गया तो शिवम फंदे से लटका हुआ था।
घटना की सूचना तुरंत गोला पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन बेंगलुरु से गांव नहीं पहुंचे थे।
यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा बन गई है।
#Gorakhpur #SuicideCase #GorakhpurNews #CrimeNews #BreakingNews #गोरखपुर, #आत्महत्या, #गोला_थाना, #फांसी, #युवक_की_मौत, #Gorakhpur_Suicide_Case, #गोरखपुर_क्राइम_न्यूज़
-
अयोध्या1 day agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध22 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध13 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
