उत्तर प्रदेश
गोरखपुर के कौड़ीराम में उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
गोरखपुर के कौड़ीराम विकासखंड के गजपुर में शुक्रवार को कृषि अधिकारी डीपी सिंह द्वारा की गई छापेमारी में दो उर्वरक विक्रेताओं के विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा एक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
यह कार्रवाई एग्री क्लीनिक एंड एग्री बिजनेस गजपुर में हुई जांच के बाद की गई, जहां उर्वरक की अनुपस्थिति और पूर्व में बिकी खाद का स्टॉक सही तरीके से अंकित नहीं था। इसके कारण प्रोपराइटर नागेन्द्र पाण्डेय का विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, और उन्हें स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

वहीं न्यू गुप्ता खाद एजेंसी में भी उर्वरक के ओवररेटिंग और जिंक सल्फेट के टैंगिंग के आरोपों के बाद विक्रेता शिव गोविन्द गुप्ता का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, एम-पैक्स समिति, गजपुर की भी जांच की गई, जिसमें समिति बंद मिली, जिसके बाद संबंधित समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कृषि विभाग की यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि किसानों को उर्वरक सही मूल्य पर और सही तरीके से उपलब्ध हो।
#गोरखपुर #उर्वरकविक्रेता #कृषिकर्म #कृषि_कार्रवाई #गोरखपुरन्यूज
