गोरखपुर ग्रामीण
प्रत्येक किसान पात्र, किसान सम्मान निधि का हकदार- कमिश्नर
गोरखपुर ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंडल आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने डिप्टी डायरेक्टर कृषि सहित अन्य कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि हर पात्र किसान ,किसान सम्मान निधि का हकदार है। लाभार्थियों को ही किसान सम्मान निधि दिया जाए जो सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।और किसान बनकर सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं उनके विरुद्ध जांच कराकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि पात्र सूची से उनका नाम निष्कासित किया जाए। गोरखपुर जिले के सरकारी रिकार्ड में यहां 6.15 लाख किसान हैं। जबकि कृषि विभाग के रिकार्ड में 5.45 लाख किसान पंजीकृत हैं। वहीं, गोरखपुर में 5.15 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं।वहीं, जांच के लिए किसानों की सूची जिलेवार सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। पोर्टल पर अपलोड सूची में वर्ष 20-2021 के 21400 और 21-2022 के 41600 लाभार्थी किसान हैं सत्यापन में लगे लोग जानेंगे कि पात्रों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं? साथ ही प्राप्त धनराशि का उपयोग व किस कार्य में कर रहे हैं? सरकारी, भूमिहीन, आयकर दाता तो इसका लाभ नहीं ले रहा? इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि परिवार के कई लोग लाभ तो नहीं ले रहे। अगर ऐसा जांच में मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी किसान सम्मान निधि केवल पात्रों को ही दिया जाएगा जो इसके वास्तविक हकदार हैं।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर12 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर7 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
