अपना शहर
ढीले तार से हादसा की आशंका, लोगों में दहशत-
गोरखपुर।
उरुवा-माल्हनपार मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा से लगभग सौ मीटर की दूरी पर सड़क की पटरी के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार ढीला होकर जमीन छूने पर आमादा है।लोगों ने ढीले तार को टाइट कराने की मांग बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र धुरियापार से आपूर्ति होती है।बीते लगभग छह महीने से इस मार्ग से गुजरे हाईटेंशन तार जमीन से एक हाथ के ऊपर है।यदि कोई व्यक्ति गलती से हाथ ऊपर कर दिया तो तार की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देगा।क्षेत्र के अमित श्रीवास्तव, आशुतोष चौधरी, महेंद्र सिंह, सत्यनारायण, संतोष वर्मा, खालिद, निर्मल, विमल, सूरज, अभिषेक आदि का कहना है कि कई माह से बिजली विभाग के अधिकारियों व लाइनमैन से ढीले तार को टाइट कराने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।यदि तार को टाइट नहीं कराया गया तो एक न एक दिन कोई हादसे का शिकार हो जाएगा।ग्रामीणों ने तार को टाइट कराने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीओ सीबी चौरसिया का कहना है कि समस्या की जानकारी नहीं है।जेई को बोलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-
अयोध्या3 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
