देवरिया
मतदान अभियान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डोर टू डोर सर्वे- सुषमा दूबे
(सुनील गहलोत) दिनांक:- 14-01-2022
देवरिया
लोकसभा चुनाव 2019 में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 338- विधानसभा पथरदेवा के 100 बूथों में से विकासखंड पथरदेवा के अंतर्गत 32 बूथ 19 ग्राम सभाओं से आते हैं ।
इस कार्य की देखरेख के लिए ग्राम सभा स्तर पर सुपरवाइजर के रूप में मनोज कुमार राय, मोअज्जम अली, सरवर आलम, गोविंद पांडेय, अरविंद शुक्ला आदि कार्य किये तथा ब्लॉक का स्तर पर पर्यवेक्षण कार्य हेतु खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा दुबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत पथरदेवा दिनेश मौर्य एवं बेसिक शिक्षा विभाग से दो ए0आर0पी0 गिरिजेश कुशवाहा तथा जितेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया है । 2019 के लोकसभा के चुनाव में इन बूथों पर मतदान प्रतिशत कम रहा।
इस बार सर्वे के माध्यम से मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इस कार्य को किया गया, जिसमे महिला कर्मियों द्वारा महिलाओं को विशेष तौर पर मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया गया। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुषमा दुबे के निर्देशन में कार्यकत्रियों को तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एके सिंह के निर्देशन में आशा द्वारा गांव में घर घर जाकर सर्वे करते हुए मतदाता प्रतिशत को बढ़ाने का कार्य किया गया।
