अपना शहर
कोरोना का टीकाकरण शुरू, सप्ताह में 6 दिन लग रहे टीके
गोरखपुर।
लगभग 1 वर्ष से अधिक समय से कोविड-19 के दहशत में जी रहे लोगों के लिए चिकित्सकों एवं डॉक्टरों के अथक प्रयास से कोविड-19 का टीका बनाने में सफलता मिली। कोविड-19 का टीका बनने के पश्चात प्रथम चरण में कोविड-19 का टीका देश के चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों आदि कोरोनावारियर्स को लगाया गया। जबकि द्वितीय चरण में कोविड-19 का टीका 60 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को लगाया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पर द्वितीय चरण का कोविड-19 का टीकाकरण शुरू हो चुका है। टीकाकरण के विषय में प्रभारी चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ जे पी तिवारी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह में सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पर 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरांव जगदीश, उपस्वास्थ्य केंद्र माल्हनपार, उप स्वास्थ्य केंद्र ढेबरा पर सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से सायंकाल 4:00 बजे तक कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सधिकारी ने आम जनता से अपील किया है कि 60 वर्ष से ऊपर के लोग अपने नजदीकी उक्त टीका केंद्रों पर संपर्क करके कोविड-19 का टीका लगवा कर कोरोना से बचाव के साथ-साथ रोकथाम में सहयोग करें।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
ब्रेकिंग न्यूज़6 days agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया2 weeks agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
