गोरखपुर ग्रामीण
देश जरूर बदल गया लेकिन सोच नहीं बदली,अफसोस!”
शुभम सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“कुंआ खाली था।आनंदराव ने चारों ओर दृष्टि दौड़ाई और पाया कि कहीं कोई नहीं है।डोल-रस्सी कुंए के पास अवश्य पड़ी हुई है।आनंदराव डोल को कुंए में डालता और डोल भर जाने पर वे दोनों(भीमराव)मिलकर रस्सी खींचते।थोड़ी देर में डोल उपर आ जाता।आनंदराव डोल पकड़कर एक ओर रखता।दोनों की आंखे विजय-गौरव से द्युतिमान हो उठती।मानो उन दोनों ने कोई बहुत बड़ा काम किया हो।
आनंदराव,चुल्लू भर-भरकर अपने छोटे भाई भीमराव अंबेडकर को पानी पिलाता रहा।जब वह तृप्त हो गया तब उसने पानी पीना शुरू ही किया था कि एक तेज आवाज ने उसको जड़ कर दिया।
वह गांव का मुखिया था।उसने मूछों पर ताव देता हुआ पूछा, ‘तुम कौन हो?’
बच्चे!भीमराव ने कहा
‘वह तो मुझे भी दिख रहा है।मैं कोई अंधा नहीं हूं।तुम्हारी जाति क्या है? क्या ब्राह्मण हो?
नहीं!भीमराव ने कहा।
वैश्य हो?मुखिया ने पूछा।
नहीं!आनंदराव ने कहा।
तो क्या क्षत्रिय हो?मुखिया ने नाराज होकर कहा।
आनंदराव ने सहमते हुए धीमी आवाज में कहा,महार (दलित)हैं।
क्या कहा,महार हो ! मुखिया के तेवर चढ़ गए।भृकुटियां तन गई।होंठ फड़क उठे।वह तड़ित गरजना करता हुआ बोला, ‘तुम शुद्र हो!..तुम्हारा ऐसा दुस्साहस कि तुम उच्च कुल के कुंए से पानी पी सको’…बेशर्म लड़कों,इसकी तुम्हे ऐसी सजा मिलेगी कि तुम सदा याद रखोगे और कभी भूलकर भी अपनी औकात से बाहर जाने की सोच भी नहीं सकोगे।
यह वाक्या बाबा साहेब के साथ तब हुआ था जब देश गुलाम था और जमींदारी प्रथा अपने चरम पर थी।कई सदी के बाद आज भी देश में हालात कुछ ऐसे ही हैं कि मंदिर में मुस्लिम लड़के का पानी पी लेना किसी गुनाह से कम नहीं रह गया है…
देश जरूर बदल गया लेकिन सोच नहीं बदली,अफसोस!”
आजादी मुबारक
(लेखक गोरखपुर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हैं)
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर5 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
