गोरखपुर शहर
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा UP में रहेंगी एक हफ्ते
आज और कल लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक, 12 और 13 सितंबर को मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र में रहेंगी|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। UPUP के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी इस समय लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर एडवायजरी कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के अलावा अन्य 37 पदाधिकारी भी शामिल हैं।
इस बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। “हम वचन निभाएंगे” नाम से प्रतिज्ञा यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ नाम से 12 हजार किमी चलेगी। यात्रा बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों से होकर गुजरेगी। प्रियंका गांधी एक हफ्ते यूपी में रहेंगी और कार्यक्रम पार्टी के लिए कार्यक्रम करेंगी ।
Continue Reading
