अपराध
चार दिन से लापता किशोर की बाग में मिली लाश, हत्या की आशंका
पूर्वांचल भारत न्यूज़ बांसगांव / गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बांसगाव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चार दिन पूर्व से लापता किशोर की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, मृतक किशोर का नाम गोलू उर्फ लक्ष्य (7 वर्ष) पिता का नाम अनिरुद्ध राजभर, ग्राम-बरोहवा ( सिरसिया) पोस्ट-बांसगाव सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार गोलू अपने मां बाप का अकेला बेटा था, और दो बहने थी ।

मृतक किशोर दिनांक 2/4/2022 से ही लापता था । परिजन काफी परेशान थे । बांसगाव थाने में एफआईआर दर्ज करा कर ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे थे। अपने बेटे का पता बताने वाले के लिए परिजनों ने पांच लाख का इनाम भी रखा था, लेकिन आज किशोर की लाश गांव के बगल में बाग के पास झाड़ी में मिली । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Continue Reading
