टॉप न्यूज़
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी-तेजस्वी की बाइक राइड, ढाबे पर चाय और सुरक्षा में चूक
बिहार
बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा लगातार सुर्खियों में है। यात्रा के आठवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में अनोखे अंदाज में एंट्री की। राहुल गांधी खुद बुलेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आए, जबकि उनके पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे।
दोनों नेताओं ने करीब दो किलोमीटर तक बाइक राइड की। इस दौरान भीड़ उमड़ पड़ी और स्थानीय लोग नेताओं को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बीच रास्ते में एक ढाबे पर भी रुके और चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की।
लेकिन इसी बीच एक बड़ी सुरक्षा चूक भी देखने को मिली। अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी की बाइक तक पहुंच गया और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।
इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चुनावी मौसम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की इस बाइक यात्रा और सुरक्षा में हुई चूक ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

#RahulGandhi #TejashwiYadav #Bihar #VoterAdhikarYatra #Security, #VoterAdhikarYatra #Congress #BiharAssemblyElection2025 #SecurityBreach #ATCard
