सन्तकबीर नगर
कंटेनर में पीछे से घुसी एंबुलेंस, दो लोगों की मौत, तीन घायल
संतकबीर नगर:
संतकबीर नगर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 28 बुद्धा चौराहे के पास दिल्ली से बिहार डेड बॉडी लेकर जा रही एक एंबुलेंस कंटेनर में घुस गई,।घटना में जहां 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले एनएच 28 बुद्धा चौराहे पर दिल्ली से बिहार डेड बॉडी लेकर जा रही एक एंबुलेंस कंटेनर में पीछे से जा घुसी।एंबुलेंस की स्पीड तेज होने से एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए एंबुलेंस में सवार अनिल सिंह पुत्र बिंदेश्वरी सिंह निवासी भागवत पुर मोतिहारी और सुनील कुमार निवासी भागवतपुर मोतिहारी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर5 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
