गोरखपुर ग्रामीण
अपराधों के प्रति सदैव रहें सचेत : एसपी ट्रैफिक
जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने और थानों की व्यवस्था सुधारने के लिये अनोखी पहल की है
गोरखपुर
जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने और थानों की व्यवस्था सुधारने के लिये अनोखी पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को रोस्टर के मुताबिक गोला थाने में लगी चौपाल में एसपी ट्रैफिक आर एस गौतम ने इलाके में गश्त कर फरियाद सुनने के साथ ही थाने में रात गुजारी ।
बुधवार शाम छ: बजे एसपी ट्रैफिक आर एस गौतम ने गोला थाने में लगी चौपाल में क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चौकीदारों व पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया। जनप्रतिनिधियों से बात चीत में महिला अपराध पर रोकने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपने गली मोहल्लों में जाकर परिवारों से बात करने और अपराधों पर नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने परिजनों को अपने अव्यवस्क बच्चों से बात करते रहने को कहा जिससे बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सकता है।
चौकीदारों से बात कर उन्हें कच्ची शराब व अपराध पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि
क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे।
चौपाल में कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन,समाजसेवी इन्द्रबहादुर वर्मा,पप्पू रावत, अशोक वर्मा,सत्यव्रत तिवारी,उदय शंकर गुप्ता, मौलाना इकबाल मिस्बाही, फजलूर्हमान, इमरान अंसारी,सुदर्शन,दीपक जायसवाल,गरीब अली,विक्रांत साहनी,एस एस आई राकेश सिंह, मु कादिर,रंजीत तिवारी,राजेश यादव, विनय चौहान,निशी सिंह, रामपूरन, विकास,राम शब्द सहित समस्त चौकीदार व पुलिस कर्मी मौजूद थे ।

