Connect with us

गोरखपुर शहर

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

गोरखपुर में छुट्टी लेकर घर लौट रहे CISF जवान कर्मवीर यादव की हत्या कर शव बोक्टा-बरवार बांध के किनारे फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस किराये की गाड़ी और टोल प्लाजा के CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही है।

Published

on

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में छुट्टी लेकर घर लौट रहे CISF जवान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 38 वर्षीय कर्मवीर यादव का शव 4 अक्टूबर की देर रात कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बोक्टा-बरवार बांध के किनारे अचेत अवस्था में मिला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जवान के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद मृतक के पिता दिनेश चंद्र यादव की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी से बात करना चाहते थे कर्मवीर, पत्नी ने 55 बार किया फोन

कर्मवीर यादव का शव जब तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी प्रतिमा ने बताया कि धनबाद से घर के लिए निकलने से पहले पति का फोन आया था। उन्होंने बेटी से बात करने की इच्छा जताई थी।

उस समय उनकी 12 वर्षीय बेटी रिया सो रही थी, इसलिए प्रतिमा उसे जगाने नहीं गईं। इसके बाद उन्होंने पति के मोबाइल पर करीब 55 बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

प्रतिमा ने बताया कि बाद में देवर के जरिए कर्मवीर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां कर्मवीर का शव सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। कर्मवीर की बेटी रिया सातवीं कक्षा में पढ़ती है और वह बार-बार अपनी मां को चुप कराने की कोशिश करती रही।

ये भी पढ़े:  सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

Advertisement

ट्रेन छूटने के बाद किराये की गाड़ी से लौट रहे थे

परिजनों के मुताबिक, कर्मवीर यादव रविवार को छुट्टी लेकर गांव लौट रहे थे। उनकी ट्रेन छूट गई थी, जिसके बाद उन्होंने किराये की गाड़ी से घर आने का फैसला किया।

रविवार देर रात करीब 12 बजे कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बोक्टा-बरवार बांध के किनारे वह अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

जेब से मिले CISF के पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हुई। कर्मवीर की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। वह दो साल से धनबाद में CISF में दीवान पद पर तैनात थे। उनके तीन भाई धर्मवीर, उदयवीर और रणवीर हैं।

ये भी पढ़े: मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

किराये की गाड़ी और टोल प्लाजा के CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस

हत्या की जांच में पुलिस अब कर्मवीर के धनबाद से गोरखपुर आने के सफर पर फोकस कर रही है। जिस किराये की गाड़ी से वह गांव लौट रहे थे, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी में कर्मवीर के अलावा और कौन-कौन लोग सवार थे और रास्ते में वाहन किन-किन स्थानों पर रुका था। कालेसर और आसपास के टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।

Advertisement

पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों से गाड़ी की आवाजाही के साथ-साथ घटना से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े:  गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

गीडा की सीओ आभा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और मृतक के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कर्मवीर यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस और CISF के जवान मौजूद रहे। उनके पिता दिनेश चंद्र यादव ने मुखाग्नि दी।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर1 hour ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर5 days ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर5 days ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश2 weeks ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश2 weeks ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

लखनऊ3 weeks ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

अपराध3 weeks ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश3 weeks ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर2 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

अयोध्या4 weeks ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

044806
Total views : 52372


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page