Connect with us

अपराध

रिपोर्ट के नाम पर लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप, वायरल वीडियो में बोले “कम से कम 1000 तो लगेंगे”

गोरखपुर के भटहट ब्लॉक में लेखपाल पर रिपोर्ट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लेखपाल कथित रूप से “1000 रुपये” की बात कहते नजर आ रहे हैं।

Published

on

Lekhpal Rishwat news

गोरखपुर: सदर तहसील क्षेत्र के भटहट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत समदार बुजुर्ग में तैनात लेखपाल सुरेंद्र नारायण का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के बदले ग्रामीणों से पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल की कथित रूप से बार-बार पैसों की मांग से वे लंबे समय से परेशान थे। इसी वजह से ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वरासत सहित अन्य छोटी-मोटी रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल नियमित रूप से धनराशि की मांग करते हैं।

उरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत

ग्राम पंचायत समदार बुजुर्ग के प्रधान संजय सिंह ने बताया कि लेखपाल सुरेंद्र नारायण रिपोर्ट लगाने के नाम पर लोगों से पैसे मांगते रहते हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधान के अनुसार, इसी शिकायत के चलते यह मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लेखपाल को रिपोर्ट के बदले 200 रुपये देता है। इस पर लेखपाल कहते हुए सुनाई देते हैं कि वह तीन बार जांच के लिए आ चुके हैं, इसलिए “कम से कम 1000 रुपये तो बनते ही हैं।”

गोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा

Advertisement

करीब आठ मिनट लंबे इस वीडियो के दूसरे हिस्से में लेखपाल काले चश्मे में लोगों से अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह एक पूर्व प्रधान से यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि यदि लोगों ने गलत किया है तो उन्हें पैसे देने होंगे, अन्यथा रिपोर्ट गलत लगा दी जाएगी।

वहीं, पूरे मामले पर सफाई देते हुए लेखपाल सुरेंद्र नारायण ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह वीडियो एक साजिश के तहत बनाया गया है और सामान्य बातचीत के दौरान उनकी जानकारी के बिना वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक जांच या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

लखनऊ3 days ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

अपराध6 days ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश6 days ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध6 days ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश7 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या7 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या7 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश7 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

043333
Total views : 50709


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page