Connect with us

अपराध

Maharajganj News: शक और घरेलू विवाद में दामाद ने ससुराल में मचाया कहर, पत्नी समेत चार को जलाया

महराजगंज में ससुराल आए युवक ने शक के चलते पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पत्नी समेत चार लोग झुलसे, आरोपी पुलिस हिरासत में।

Published

on

Maharajganj News

Maharajganj: महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव में सोमवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दामाद ने शक और पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही ससुराल में आगजनी की सनसनीखेज घटना को अंजाम दे दिया। इस वारदात में उसकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि खुद आरोपी दामाद भी आग की चपेट में आ गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या

जानकारी के अनुसार:

पिपरा कल्याण गांव निवासी उर्मिला की शादी कुछ वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी नीरज कुमार पुत्र ओमप्रकाश से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद बना रहता था। नीरज को पत्नी के चरित्र को लेकर शक था, जिसको लेकर वह आए दिन ससुराल पक्ष से भी कहासुनी और झगड़ा करता था।

सोमवार की शाम करीब आठ बजे नीरज अचानक अपने ससुराल पहुंचा। उस समय घर में उसकी पत्नी, ससुर, सास और साला मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर नीरज मिर्च पाउडर और पेट्रोल लेकर आया। पहले उसने मिर्च पाउडर फेंककर घर में मौजूद लोगों को परेशान किया, इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

गोरखपुर महोत्सव के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव: 11 से 13 जनवरी तक पैडलेगंज–नौकायान मार्ग रहेगा डायवर्ट

आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई:

इस घटना में पत्नी, ससुर, सास और साला गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, आग लगाते समय आरोपी नीरज भी झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक शक और घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share this with your friends:

टॉप न्यूज़

अपराध3 days ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश3 days ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध3 days ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश3 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश3 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

043112
Total views : 50450


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page