Connect with us

आवाज

गोरखपुर महोत्सव का भव्य आगाज़: रवि किशन बोले—इस बार पूरा देश देख रहा है, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

गोरखपुर महोत्सव 11 जनवरी से शुरू हुआ। उद्घाटन यूपी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। सांसद रवि किशन ने कहा—इस बार का महोत्सव पूरे देश की नजर में है और सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा।

Published

on

गोरखपुर महोत्सव

गोरखपुर में बहुप्रतीक्षित गोरखपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ 11 जनवरी को हुआ। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विधिवत रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन भी मंच पर मौजूद रहे। पहले ही दिन महोत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन के प्रति उत्साह और आकर्षण को साफ दिखा दिया।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। मंच से संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन ने प्रदेश सरकार और पर्यटन मंत्री की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्री जयवीर सिंह की सोच प्रशंसनीय है और उनके प्रयासों से गोरखपुर लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Gorakhpur: डीएम दीपक मीणा का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अफसरों को सख्त चेतावनी

रवि किशन ने अपने संबोधन में कहा,

“मंत्री जी की सोच को सलाम। आज गोरखपुर चौमुखी विकास कर रहा है। एक समय यहां लूट-पाट की पहचान थी, लेकिन पूज्य महाराज जी की दूरदर्शी सोच के कारण 2017 से पहले और आज के गोरखपुर में बड़ा फर्क नजर आता है। इस बार महोत्सव देखने लाखों लोग आएंगे। हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी ऐसा तत्व अंदर न आने पाए जो गोरखपुर की छवि को नुकसान पहुंचाए। आज इस महोत्सव को पूरा देश देख रहा है।”

मंच से विपक्ष पर साधा निशाना

अपने भाषण के दौरान रवि किशन ने विपक्षी नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके ‘स्पेन’ वाले बयान का मजाक उड़ाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि स्पेन में पानी के किनारे रेस्तरां, क्रूज और खूबसूरत नज़ारे हैं।
उन्होंने कहा, “वैसी ही तस्वीर अब अपने गोरखपुर में भी बन रही है। यही बात विरोधियों को खटकती है, इसलिए उनकी आंखों में गोरखपुर चुभता है।”

इसके बाद मंच से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी महोत्सव की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर महोत्सव का स्वरूप बेहद आकर्षक है और यह आयोजन अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखता है।

Advertisement

चलती यूपी रोडवेज बस में यात्री की मौत, यात्रियों के बीच बैठे रहे शव से मचा हड़कंप

गौरतलब है कि गोरखपुर महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मनोरंजन से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देशभर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

11 जनवरी के कार्यक्रम

  • सुबह 11 से 12 बजे तक: आईटीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य मंच पर हैकाथान
  • दोपहर 1 से 3:30 बजे तक: महोत्सव का शुभारंभ, गोवी के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान और गीतांजली शर्मा द्वारा गणेश वंदना
  • शाम 5 से 7 बजे तक: गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक
  • शाम 7 से 9:30 बजे तक: बॉलीवुड नाइट, वरुण जैन और कनिष्ठा पुरी की प्रस्तुति

12 जनवरी के कार्यक्रम

  • सुबह 11 से 12 बजे तक: केआईपीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा हैकाथान
  • दोपहर 1 से 3:30 बजे तक: मुख्य मंच पर छात्र-छात्राओं का टैलेंट हंट
  • दोपहर 3:30 से 6 बजे तक: स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा नृत्य एवं गायन
  • शाम 5 से 7 बजे तक: गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक
  • शाम 6 से 6:30 बजे तक: सुगम सिंह शेखावत एंड टीम द्वारा वनटांगिया फैशन शो
  • शाम 7 से 9:30 बजे तक: भोजपुरी नाइट, पवन सिंह की प्रस्तुति

13 जनवरी के कार्यक्रम

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर शहर4 weeks ago

गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 9 और 16 नवंबर को होगी रवाना

गोरखपुर ग्रामीण4 weeks ago

गोरखपुर में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम: दिन के तापमान में गिरावट, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर2 months ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर2 months ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश2 months ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश2 months ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 months ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर2 months ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

अपराध2 months ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

उत्तर प्रदेश2 months ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

अयोध्या2 months ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश2 months ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 months ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश2 months ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

अपराध2 months ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

049116
Total views : 58018


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page