गोरखपुर ग्रामीण
गोरखपुर: सजावट के दौरान लगा करंट, युवक की मौके पर मौत— परिवार में कोहराम
गोरखपुर के गोला कस्बे में पारिवारिक कार्यक्रम की सजावट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 35 वर्षीय दुर्गेश सैनी की 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी, परिवार में कोहराम।
गोला: कस्बे में आयोजित एक पारिवारिक समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब सजावट का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
गोरखपुर महोत्सव 2026 का शेड्यूल जारी, बड़े कलाकारों की प्रस्तुति बनेगी खास
वार्ड नंबर 18, लोहामंडी निवासी दुर्गेश सैनी उर्फ़ मंटू (35 वर्ष), पुत्र सोमनाथ सैनी, गुरुवार दोपहर लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के पास स्थित एक घर में होने वाले हल्दी कार्यक्रम की सजावट कर रहा था। सजावट के दौरान वह छत पर लोहे का पाइप उठा रहा था।
इसी दौरान अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही दुर्गेश जोरदार झटके के साथ नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा उठे।
चचाईराम, ऊरूवा नगर पंचायत के महंत पंचानन पुरी जी का निधन, सीएम योगी के भी थे करीबी
गोरखपुर में प्रेम संबंध का विवाद: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का गला रेता
परिवार के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे बड़हलगंज के निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्गेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी को मात्र दो वर्ष ही हुए थे। अभी उसके कोई संतान नहीं थी। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियाँ पलभर में मातम में बदल दीं। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
AIIMS गोरखपुर के डॉक्टरों का कमाल: बिना बेहोश किए टूटी हड्डी की सर्जरी कर रच दिया इतिहास
घटना की खबर पूरे कस्बे में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे अत्यंत दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश1 day agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
