गोरखपुर ग्रामीण
चचाईराम, ऊरूवा नगर पंचायत के महंत पंचानन पुरी जी का निधन, सीएम योगी के भी थे करीबी
उरुवा नगर पंचायत:- चचाईराम क्षेत्र के संत और समाजसेवी महंत पंचानन पुरी जी का आज अकास्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसे आध्यात्मिक जगत और समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महंत पंचानन पुरी जी का प्रभाव केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी करीबी माने जाते थे। धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा के माध्यम से उन्होंने लोगों के बीच एक विशेष पहचान बनाई थी।

भक्तों और परिचितों के अनुसार, महंत जी हमेशा धार्मिक मार्गदर्शन, सद्भाव और समाजसेवा के लिए समर्पित रहे। उनका जीवन सादगी, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण का उत्तम उदाहरण था।
क्षेत्रवासियों ने महंत पंचानन पुरी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
गोरखपुर में प्रेम संबंध का विवाद: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का गला रेता
AIIMS गोरखपुर के डॉक्टरों का कमाल: बिना बेहोश किए टूटी हड्डी की सर्जरी कर रच दिया इतिहास
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक के सूटकेस से 99 लाख 9 हजार रुपये बरामद, आयकर विभाग जांच में जुटा
ग्रामीणों की सतर्कता से उजागर हुई खाद तस्करी, महराजगंज में सचिव राजेश यादव सस्पेंड
