गोरखपुर ग्रामीण
श्रावस्ती जिला कारागार में तैनात कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
श्रावस्ती/गोरखपुर, उत्तर प्रदेश:
श्रावस्ती जिला कारागार में तैनात 25 वर्षीय कांस्टेबल अभिषेक बच्चन की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह जेल परिसर में स्थित तीन मंजिला इमारत की छत से अचानक नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी अभिषेक बच्चन वर्तमान में श्रावस्ती जिला कारागार में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर ही थे। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और साथी कर्मियों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन प्रशासन ने पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इस दुखद हादसे से पूरे श्रावस्ती पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने दिवंगत अभिषेक बच्चन को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, प्रशासन की ओर से परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
जनता और विभाग कर रहा अंतिम विदाई की तैयारी ।
अभिषेक बच्चन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास जिले गोरखपुर भेजा गया है, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्रवासियों और विभागीय साथियों की आंखें नम हैं ।
श्रावस्ती जिला कारागार में तैनात 25 वर्षीय कांस्टेबल अभिषेक बच्चन की मौत,
👉 तीन मंजिला छत से गिरने से हुई दर्दनाक मौत
👉 गोरखपुर के रहने वाले थे अभिषेक
👉 पुलिस विभाग में शोक की लहर
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
Shravasti #PoliceNews #UPPolice #ConstableDeath #AbhishekBachchan #RIP #SadNews #Gorakhpur #UPNews, श्रावस्ती #UPPolice #AbhishekBachchan #ConstableDeath #PoliceNews #Gorakhpur #UPNews #BreakingNews #PoliceMartyr #श्रद्धांजलि #ShrawastiNews #PoliceUpdate
