अपराध
Muzaffarnagar Crime News: पत्नी ने अपने ही पति की कॉफी में जहर मिलाकर पिलाया
Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में भी मेरठ जैसा ही मामला देखने को मिला| जहां पत्नी को दूसरे शख्स से बात करने से रोकने पर पत्नी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने खौफनाक कदम उठाया और अपने पति की जान लेने तक की कोशिश की, आरोपी महिला ने अपने पति की कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी पति की तबीयत बिगड़ गई जब आरोपी महिला ने कॉफी में जहर मिलाकर पिलाया। बाद में उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
घटना मुजफ्फरनगर
खतौली थाना क्षेत्र के भगेला गांव में रहने वाले अनुज शर्मा की शादी दो वर्ष पहले गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली पिंकी उर्फ सना से हुई थी| अनुज मेरठ के अस्पताल में काम करता है| शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा, क्योंकि पिंकी मोबाइल पर किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती थी| जो उसके पति को यह पसंद नहीं था।
पति की कॉफी में मिलाया जहर
पति-पत्नी दोनों के बीच कई बार झगड़ा इतना बढ़ गया था बात मार-पीट और पुलिस थाने तक भी पहुंच चुकी थी, लेकिन पुलिसवालों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कर दिया | आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था| इसके बाद पिंकी ने पति को रास्ते से हटाने का ही पूरा मन बना लिया और 25 मार्च को पिंकी ने पति अनुज की कॉफी में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिसे खाकर उसकी तबीयत बिगड़ गयी| अनुज की तबीयत बिगड़ते ही उसके परिजन उसे खतौली के अस्पताल ले गए| जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है| उसका इलाज चल रहा है| अनुज के परिजनों ने इस मामले में पत्नी पिंकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है| पुलिस इस मामले को फिलहाल की जांच में जुट गयी है|
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए
Police ने कहा कि थाना खतौली के ग्राम भंगेला से 25 मार्च को सूचना मिली थी कि एक पत्नी सना उर्फ पिंकी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिला दे दिया है| इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची| पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है| पीड़ित अनुज के परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है| आगे की विधिक कार्रवाई अमल में ली जा रही हैं|
- UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिलेश यादव और मायावती ने किया समर्थन, फैसले को बताया न्यायोचित
- 40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम
- UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज
- भारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?
- महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत
- UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला
