उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार का फरमान हुआ जारी, बिजली पाने के लिए समय से जमा करें बिल
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM ऑफिस के ट्वीटर अकॉउंट से ट्वीट किया है कि बिजली सुचारू रूप से पाने के लिए उपभोक्ता समय से बिल जमा करें।
साथ ही बिजली विभाग को भी एक माह पूर्व ही बिद्युत बिल बकायेदारों की लाइन काटने का भी आदेश जारी किया गया था। विद्युत विच्छेदन का अभियान भी जोरों पर है। गौरतलब है कि इस समय यूपी में बिजली की कटौती भी ज्यादा हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं तक बिजली न रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री में आज ट्वीट किया कि उपभोक्ता समय से बिजली का भुगतान करें।
अब देखना यह है कि सरकार बिजली कटौती पर क्या कदम उठाती है। फिलहाल बिजली बिल माफ़ी में भी जनता को अभी कोई छूट दिखती नहीं नजर आ रही है, फिर बिल माफी की बात तो कोसों दूर है।
