उत्तर प्रदेश
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय निषाद गोरखपुर प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि “मछली उत्पादन में यूपी बनेगा नंबर वन”
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग का लखनऊ से गोरखपुर प्रथम आगमन के दौरान उनका भव्य स्वागत आयोजन जगह जगह पर फूल माला अबीर और ढोल नगाड़ा के साथ लाखों कार्यकर्ताओं के द्वारा आज व्यापार हाल्ट नौसर चौराहा ट्रांसपोर्ट नगर शास्त्री चौक गणेश चौराहा काली मंदिर असुरन चौक पादरी बाजार चौराहा से होते हुए पीपीगंज कैंपियरगंज से होकर के घर बब्बन गांव पर जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। वही प्रथम आगमन के दौरान स्वागत के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में एक गजब का उत्साह देखने को मिला ढोल नगाड़ों के साथ साथ डॉक्टर संजय निषाद जिंदाबाद के जयकारे लगाते झूमते हुए दिखे और अबीर गुलाल के साथ होली खेलते हुए दिखे वही काफिले के साथ साथ उनके बड़े पुत्र संत कबीर नगर के सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद और नवनिर्वाचित चौरीचौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद एवं सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी दिखा। वही मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने बताया कि हमारे अपील को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार किया है हमें इस विभाग को दिया है और जो पहले की सरकारों में इस विभाग से हमारे लोग वंचित रहे हैं उन सबको उसे जोड़ना है और बाहर से अन्य प्रदेशों से मछलियां यहां नहीं आएगी बल्कि इस प्रदेश से मछलियां बाहर जाएंगी हाई टेक्नोलॉजी के उपयोग से सभी कार्य किए जाएंगे इस प्रदेश को मत्स्य विभाग मछली उत्पादन को एक नंबर का बनाया जाएगा और जो इस समाज से हैं और गरीब लोग हैं उन्हें इस विभाग से जोड़ा जाएगा नए रोजगार के अवसर श्रीजीत भी किए जाएंगे और आरक्षण के मुद्दे पर भी हमारी बात हुई है जल्द ही उसका भी निस्तारण हो जाएगा।
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर3 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर3 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
