उत्तर प्रदेश
मैनपुरी, मथुरा और एटा की सीट पर
सपा के एमएलसी प्रत्याशियों के पर्चे हुए रद्द, बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
पूर्वांचल भारत न्यूज़
उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के बाद विधान परिषद का चुनाव जारी है। इसी बीच विधान परिषद चुनाव को लेकर मैनपुरी, मथुरा और एटा सीट पर सपा के एमएलसी प्रत्याशियों के पर्चे रद्द कर दिए गए और वहां बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सपा प्रत्याशी उदय वीर सिंह और राकेश यादव का नामांकन रद्द हो गया है । सपा के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद बीजेपी के प्रत्याशी आशीष यादव और ओमप्रकाश निर्विरोध चुने गए हैं ।
आपको बता दें कि निर्विरोध चुनाव की 24 मार्च को आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।
एटा के कलेक्ट्रेट परिसर में सपा प्रत्याशी के उदय वीर सिंह के साथ कुछ क्षेत्रीय नेताओं द्वारा नामांकन का पर्चा छीनकर फाड़ दिया गया था । इस दौरान सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के साथ मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा पर्चा छीनकर भागने वाले युवक को पकड़ लिया गया है। पुलिस द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गई है।
आपको बता दें कि यूपी के विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसमें 3 सीटों पर निर्विरोध होना तय हो गया है क्यों कि 21 मार्च को ही नामांकन का अन्तिम दिन था। अन्य विधान परिषद की सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
