Connect with us

उत्तर प्रदेश

यूपी में अखिलेश मारेंगे बाजी या फिर आएगी योगी सरकार

Published

on

पूर्वांचल भारत न्यूज़ / लखनऊ उत्तर प्रदेश

कल 10 मार्च को सुबह 8 बजे से खुलेगा 403 सीटों पर नेताओं के किस्मत का पिटारा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव सात चरण में 403 सीटों के हुए मतदान का परिणाम का इन्तजार कल 10 मार्च को मतगणना के साथ ही पूरा हो जाएगा। सात मार्च को हुए सातवें और अंतिम चरण का मतदान होने के बाद चुनाव आयोग ने 10 मार्च को मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी राज्यों के चुनाव की मतगणना एक साथ 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होना है। 

उत्तर प्रदेश में मतदान की प्रक्रिया सबसे लंबी 7 चरणों में चली। पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिये  निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 07 मार्च तक सात चरण में मतदान सम्पन्न हुआ । चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में लगभग 60.16 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2017 में 61.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

आपको बता दें कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को 62.43 प्रतिशत मतदान हुआ था, तो वहीं, दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ही नौ जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को हुए मतदान में 64.66  प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद 20 फरवरी को तीसरे चरण में बुंदेलखंड और कानपुर संभाग के 16 जिलों की 59 सीटों पर 62.28 प्रतिशत मतदान हुआ |

Advertisement

23 फरवरी को चौथे चरण में अवध और प्रयाग क्षेत्र के नौ जिलों की 59 सीटों पर 62.76 प्रतिशत मतदान हुआ |

27 फरवरी को पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ |

03 मार्च को छठे चरण में पूर्वांचल के 10 जिलों की 57 सीटों पर 56.43 प्रतिशत मतदान हुआ |

और 07 मार्च को सातवें एवं अंतिम चरण में पूर्वांचल के ही वाराणसी सहित नौ जिलों की 54 सीटों पर 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अतिरक्ति पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मतगणना की तैयारियों के बारे में बताया कि राज्य के सभी जिलों में 10 मार्च को मतगणना के मद्देनजर मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इसके लिये केंद्रीय पुलिस बल की 250 कंपनी और 61 कंपनी पीएसी की तैनात की गयी है। इनमें से सुरक्षा बलों की 36 कंपनी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगी और 214 कम्पनी मतगणना केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की निगरानी में तैनात रहेंगी। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतगणना में धांधली की कोशिशों का आरोप लगाते हुए ईवीएम की रखवाली के लिए 81 जिला प्रभारी नियुक्त किये हैं ।    
 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 39.67 प्रतिशत मत हासिल कर 312 सीटें जीत कर इतिहास बनाया था। वहीं, सपा को 47 सीटों से संतोष करना पड़ा था और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 19 एवं कांग्रेस को सर्फि सात सीटें मिल सकी थी।
 
आपको बता दें कि इस चुनाव में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतष्ठिा दांव पर लगी है, उनमें मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा योगी सरकार के तमाम मंत्री शामिल हैं। योगी गोरखपुर सदर सीट से और अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव मैदान में है। योगी को गोरखपुर सदर सीट पर सपा की सुभावती शुक्ला चुनौती दे रही हैं जबकि करहल में केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बतौर भाजपा उम्मीदवार अखिलेश के सामने चुनाव मैदान में हैं।
 
आपको बता दें कि अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा सीट, परिवहन मंत्री अनिल राजभर शिवपुर सीट से और ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मड़िहान सीट से कस्मित आजमा रहे हैं। इनके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान रामपुर सदर सीट से और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान रामपुर जिले की स्वार सीट से कस्मित आजमा रहे हैं। एक अन्य बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सीट से सुभासपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। साथ ही पूर्वांचल के दिग्गज हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी की सीट चिल्लूपार भी दांव पर लगी है, इनके सामने भाजपा से राजेश त्रिपाठी दे रहे हैं कड़ी टक्कर |

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

अपराध13 hours ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश14 hours ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध22 hours ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश24 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या1 day ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या1 day ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश24 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

042961
Total views : 50279


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page