महाराजगंज
इंडो-नेपाल बार्डर पर तैनात एसआई के प्यार में फंसी युवती,प्रेमी ने दिया धोखा
इंडो-नेपाल बार्डर पर तैनात एसआई के प्यार में फंसी युवती,प्रेमी ने दिया धोखा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महराजगंज: इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात एक एएसआई के प्यार में पड़ी एक युवती परदेश से महराजगंज आ गई है। पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ आरोप लगाया कि अब वह अपने वायदे से मुकर रहा है। इस मामले में एएसआई को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस युवती की प्रोफाइल खंगाल रही है। कारण, पहले यह अफवाह उड़ी कि युवती पाकिस्तान की रहने वाली है। बाद में यह बताया जा रहा है कि वह दिल्ली की है।
एसएसबी का जवान इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ठूठीबारी क्षेत्र में एएसआई के पद पर तैनात है। सोशल मीडिया के माध्यम से वह एक युवती को दिल दे बैठा। दोनों में बातें होने लगीं। मोबाइल फोन से शुरू हुई प्रेम कहानी जन्म जन्मांतर तक साथ देने के वायदे तक पहुंच गई। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में मोहब्बत के रिश्तों में खटास पैदा होने लगी। एसआई ने युवती से बात करना छोड़ दिया। दूरी बनाने लगा। इस पर युवती महराजगंज पहुंच आई।
पहले यह अफवाह उड़ी कि युवती पाकिस्तान की रहने वाली है, लेकिन बाद में यह पता चल रहा है कि वह दिल्ली की रहने वाली है। एएसआई का बीच में दिल्ली ट्रांसफर हो गया था। बाद में फिर महराजगंज आ गया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवती की शिकायत पर एसएसबी जवान को बुलाया गया है। महिला थाना में दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी
-
गोरखपुर ग्रामीण6 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया4 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
