गोरखपुर ग्रामीण
कुईं बाजार में ट्रकों के फंसने से आवागमन बाधित
गोरखपुर।
उरुवा- सिकरीगंज रामजानकी मार्ग पर हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क के गड्ढे में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे बारिश के दौरान दो ट्रक फंस जाने से आवागमन बाधित हो गया।लोगों को उरुवा और सिकरीगंज जाने के लिए लिंक मार्ग का सहारा लेना पड़ा।काफी प्रयास के बाद शाम लगभग 5:15 बजे फंसे ट्रक को जेसीबी के सहारे निकाला गया, तब जाकर इस मार्ग से आवागमन चालू हुआ।इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबकि बुधवार को दोपहर में सिकरीगंज से उरुवा की तरफ आ रही लोडेड ट्रक जैसे ही हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची वहां सड़क के गड्ढे में फंस गई।दूसरी ट्रक उरुवा की तरफ से सिकरीगंज की ओर जाते समय फंसे ट्रक के साइड से निकालने के चक्कर में गड्ढे में फंस गई।दो ट्रक के फंसने से दिनभर आवागमन बाधित रहा।लोग लिंक मार्ग से अधिक दूरी तय करके उरुवा और सिकरीगंज की तरफ जाने को विवश हो गए।क्षेत्र के विनोद यादव, वीरेंद्र गौंड, सोनू राय, पवन मोदनवाल, अच्छेलाल, अरुण यादव, रामजीत, विष्णु आदि का कहना है कि कुईं से हरदत्तपुर तक की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है।जिसकी वजह से आए दिन भारी वाहन फंस जाते हैं, और आवागमन बाधित हो जाता है।जबतक सड़क का निर्माण नहीं होगा तबतक ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। ब
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
