गोरखपुर ग्रामीण
त्योहारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं तो होगी कार्यवाई :डीएन राय
त्योहारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं तो होगी कार्यवाई :डीएन राय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर।
आगामी त्योहार श्रावण मास,गणतंत्र दिवस,मुहर्रम व रक्षाबंधन पर्व को लेकर गोला थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ एस एस आई दिग्विजय राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आगामी त्योहार आपस मे मिल जुल कर और शान्ति पूर्वक मनाये।त्योहारो मे कोई नयी परंपरा न अपनायें जिससे एक दूसरे को परेशानी हो।मुहर्रम पर ताजिया तय रास्तो से ही निकालें।कावड यात्रा प्रतिबंधित है इस लिए जलाभिषेक के दिन कोई यात्रा या जुलूस नही निकालें।कोरोना महामारी का कहर अभी जारी है इस लिए किसी भी त्योहार पर कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए भीड भाड से बच कर त्योहार मनाये। कोरोना गाईड लाईन का पालन न करने वालो पर कार्यवाई की जायेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन,ब्यापार मंडल जिलाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,अशोक वर्मा, सत्यव्रत तिवारी,उदय शंकर गुप्ता, मौलाना इकबाल मिस्बाही,मु गरीब अली,इमरान अंसारी,उप निरीक्षक मु कादिर, कृष्णकांत यादव,रंजीत तिवारी,दीपक जायसवाल,कमाल अहमद,जानेआलम हाशमी,विशाल वर्मा,राम शब्द,फजलूर्हमान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
-
गोरखपुर शहर15 hours agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
गोरखपुर ग्रामीण3 hours agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर12 hours agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
