अपना शहर
लापता बालक को उरूवा पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा-
गोरखपुर।
उरूवा इलाके के गांव राईपुर से गायब 12 वर्षीय आयुष गुप्ता उर्फ भोला को उरूवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।परिजनों ने उरूवा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
थानाध्यक्ष उरूवा दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आयुष गुप्ता बीते सोमवार से ही गायब था।बच्चे के पिता राजेश गुप्ता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 363 दर्ज कर बच्चे की तलाश में तीन टीमें गठित की गई थी।जिसमें उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, अनूप सिंह व सुरेंद्र कुमार की टीम विभिन्न स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि आयुष गुप्ता अकेले कुईं बाजार से सिकरीगंज होते हुए गोरखपुर की तरफ गया है।परिजनों के सहयोग से बुधवार को खजनी थाना क्षेत्र के जैतपुर के पास से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।पूछताछ में आयुष ने बताया कि वह घर से नाराज होकर चला गया था।
बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, अनूप सिंह, सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल अभय कुमार सरोज, बलवीर सिंह, राहुल कुमार यादव, सत्यम सिंह यादव, अक्षय कुमार, सूर्य प्रकाश चौधरी, अदितेश यादव व आशुतोष यादव शामिल रहे।
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
