गोरखपुर ग्रामीण
हिस्ट्रीशीटर प्रिंस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सहजनवा थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रिंस पर 25 केस है दर्ज !!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानीपुर- गोरखपुर। एसएसपी के निर्देश पर छोटे बड़े अपराधियों पर पुलिस अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। सहजनवां थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रिंस पांडेय उर्फ प्रतीक को देर रात 2 बजे मुठभेड़ के बाद ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रिंस पर लगभग 25 मामले दर्ज हैं।
खोराबार की तरफ भाग रहा था |
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर सहजनवां को सूचना मिली थी कि डोहरिया कला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर प्रतीक उर्फ प्रिंस पांडेय (28 साल) सहजनवां से खोराबार की ओर जा रहा है । क्राइम ब्रांच और इंस्पेक्टर खोराबार की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन, प्रतीक और उसके दो साथियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। अपना बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों ने फायरिंग की। इस दौरान प्रतीक के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं प्रतीक के दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने प्रतीक के पास से बाइक और 9 एमएम पिस्टल बरामद की है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और सहजनवा पुलिस लगी है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।
www.purvanchalbharatnews.com
-
गोरखपुर ग्रामीण4 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर3 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया3 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
