अपना शहर
सपा नेता मनीष पाण्डेय ने कोरोना महामारी में तीन मंजिला मकान देने की पेशकश
उरुवा बाज़ार/गोरखपुर
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप व स्वास्थ सुविधाओं के अभाव में हो रही लोगो की मौत को देखकर चिल्लूपार के सपा नेता मनीष पपाण्डेय ने अपनी तीन मंजिला मकान देने की पेशकश सोशल मीडिया के जरिये शासन से किया है। जिसमे अस्थाई तौर पर covid-19 का सेंटर बनाया जा सके। मनीष पाण्डेय के अनुसार उनके आवास पर 150-200 बेड स्थापित होने की पर्याप्त जगह है। जिससे आसपास के लोगों को कहीं और ना भटकना पड़े, सपा नेता का कहना है कि कोरोना वायरस पूरी तरह से गावों में पैर पसार चुका है। चिल्लूपार गोरखपुर जिले से दक्षिणांचल में पड़ता है । यहां पर कोई बड़ा अस्पताल न होने के कारण मरीजों को गोरखपुर ले जाना पड़ता है। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही अधिकांश मरीजों कि मौत हो जा रही है। उक्त मकान गोला से कौड़ीराम के बीच बाडेपार( डाड़ी) रोड पर स्थित है। अगर यहां पर covid सेंटर बनाया जाता है तो,मरीजों को काफी राहत होगी, समय रहते इलाज हो पायेगा। मनीष पांडे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। अभी कुछ दिन पहले युवाओं ने सरकार और शासन प्रशासन से मांग किया था।और उसके लिए सोशल मीडिया पर मुहिम भी चलाया था। #दक्षिणांचलमांगेकोविड_अस्पताल
जिसका असर भी हुआ सरकार ने बड़हलगंज में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 आइसीयू बेड,50 वेंटिलेटर लगाने के आदेश भी दे दिया है। अभी लोगो की मांग है कि गोला, उरुवा(अराव जगदीश) में कोविड अस्पताल बने।
-
अयोध्या22 hours agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश12 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध10 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 hour agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
