अपना शहर
अधिवक्ताओं के लिए सोशल सेक्योरिटी बिल है आवश्यक: कुलदीप पति त्रिपाठी
गोरखपुर:
गोला तहसील परिसर में आयोजित समारोह में शुक्रवार को गोला बार एसेसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ एल्डर कमेटी अध्यक्ष हरिकेश यादव ने दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उच्च न्यायालय कुलदीप पति त्रिपाठी रहें।
समारोह की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से हुआ। शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की एकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। प्रदेश सरकार सभी जिलों में चैंबरों के डेवलपमेंट के लिये फंड मुहैया करा रही है। अधिवक्ता न्याय दिलाने का कार्य करता है इसलिए उसके लिये भी सोशल सेक्योरिटी बिल होना चाहिए। इस प्रकार का बिल अधिवक्ता को न्याय के लिये लड़ने के लिये प्रेरित करता है।
समारोह को विशिष्ट अतिथि सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश मधुसूदन त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ अमिताभ त्रिपाठी, रमाशंकर त्रिपाठी, रत्तेश्वर प्रसाद शुक्ल, राधेश्याम शुक्ल, यशपाल सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास पाण्डेय तथा अध्यक्षता हरिकेश यादव ने किया।
इस अवसर न्यायाधीश शीतल प्रियदर्शी, उपनिबंधक अवधेश मिश्र , राम दिनेश राय, गिरजेश शाही, हरिवंश मणि शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद भारती, सतीश उमर ,वेद प्रकाश, अनूप चंद आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
