गोरखपुर ग्रामीण
काफी लंबे समय इंतजार के बाद यूपी पुलिस की द्वितीय चरण के 17327 अभ्यार्थियों का मेडिकल सत्यापन 8 मार्च से शुरू
लखनऊ:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नागरिक पुलिस एवं पीएसी में कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती अक्तूबर 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों में से 17327 अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण व चरित्र सत्यापन आठ मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा। आधारभूत प्रशिक्षण के दूसरे चरण के लिए शुरू की गई यह प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों की पुलिस लाइंस या निर्धारित स्थान पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। यह प्रक्रिया काफी लंबे समय के बाद अभ्यर्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन ,एवं विरोध के बाद शुरू हो पाई है। 49568 पदों पर निकली vacancy में चयनित अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया से लेकर लखनऊ में कई दिनों तक से धरना प्रदर्शन किया।
पुलिस मुख्यालय के डीआईजी प्रशासन ने बताया कि सीधी भर्ती अक्तूबर 2018 के तहत कुल 49568 पदों पर चयन किया गया था। इसमें कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 31360 पद एवं कांस्टेबल पीएसी के 18208 पद शामिल हैं। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों में से कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 14 हजार अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया। अब दूसरे चरण में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 12142 पुरुष व 5185 महिला समेत कुल 17327 चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
