उत्तर प्रदेश
परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खुलने पर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
1 मार्च से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ होने पर विद्यालय में आये हुये सभी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।
कोरोना महामारी के चलते प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य लगभग 1 वर्ष से बंद था। हालांकि विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य घर से ही दीक्षा एप, रीड एलांग एप, दूरदर्शन ,रेडियो एवं छोटे-छोटे समूहों में किया जाता था। प्रदेश में कोरोना महामारी के नियंत्रण में आने के बाद शासन के निर्देश पर 1 मार्च से प्राथमिक विद्यालय का शिक्षण कार्य कोरोना गाइडलाइन के साथ पुनः प्रारंभ कर दिया गया। शासन के निर्देशानुसार विद्यालय की साफ सफाई कर झंडी एवं गुब्बारों के साथ सजाया गया था। विद्यालय पहुंचने पर सभी सभी विद्यार्थियों का हाथ साबुन से धुलवाने के बाद उनके माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लगभग 1 वर्ष बाद पुनः विद्यालय पहुंचने पर सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी थी जबकि बच्चों के आने से विद्यालयों की रौनक लौट आयी थी।
क्षेत्र के बीआरसी उरुवा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर माफी इंचार्ज प्रधानाध्यापक सज्जाद के नेतृत्व में सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार सिंह, शिक्षामित्र सुधा पाठक एवं पुष्पा देवी ने बच्चों के हाथों को धुलवा कर उनके माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जबकि बीआरसी बेलघाट अंतर्गत संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में प्रधानाध्यापक रविशंकर पांडे के नेतृत्व में सहायक अध्यापक रमेश चंद यादव , शिवप्रसाद ,शिक्षामित्र उषा यादव एवं विजय कुमार दुबे ने बच्चों के हाथों को धुलवा कर उनके माथे पर तिलक लगाया। विद्यालय की साज-सज्जा एवं अपने स्वागत से बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे।
-
गोरखपुर ग्रामीण3 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
देवरिया2 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
